रायपुर। छत्तीसगढ़ के जल संसाधन विभाग को 44 नए सहायक अभियंता (Assitant Engineer) मिल गए हैं। जल संसाधन विभाग के विशेष सचिव महादेव कांवरे ने शनिवार को इन इंजीनियरों की नियुक्ति और पदस्थापना का आदेश जारी कर दिया है। नवनियुक्ति अभियंताओं को 30 दिनों के भीतर नियुक्ति पत्र में दी गई जगह पर ज्वाइन करने को कहा गया है।

आदेश की कॉपी
आदेश की कॉपी
आदेश की कॉपी
आदेश की कॉपी

सहायक अभियंता-सिविल के पदों के लिए छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग ने परीक्षा कराई थी। उनकी ओर से जारी मेरिट सूची के आधार पर नियुक्तियां की गई है।

ये भी पढ़ें: पीएससी से चयनित नए डिप्टी कलेक्टरों की पोस्टिंग का आदेश जारी

द्वितीय श्रेणी के राजपत्रित अधिकारी के पद पर नियुक्त इन इंजीनियरों को 3 साल की परिवीक्षा अवधि पूरी करनी होगी। परीविक्षा के दौरान काम संतोषजनक नहीं मिलने पर किसी भी समय एक महीने की नोटिस पर इन्हें निकाला जा सकेगा।