देश की सबसे बड़ी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी रिलायंस जियो कंपनी ने आज से सेवाओं की शुल्क दरों में 21% तक की वृद्धि कर दी है। परेशान यूजर्स जियो की सिम को बीएसएनएल में पोर्ट कराने के लिए डीलरों का चक्कर लगा रहे हैं. लोगों का कहना है कि अगर बीएसएनएल का नेटवर्क ठीक हो जाए तो यह अच्छी कंपनी है।

बता दे कि 75 वाले जियो प्लान के लिए यूजर्स को 91 खर्च करने होंगे। वहीं अनलिमिटेड प्लांस में 129 वाले प्लान के लिए 155 रुपये, 149 रुपये वाले प्लान के लिए लिए 179 रुपये, 199 रुपये वाले प्लान के लिए 239 रुपये, 249 वाले प्लान के लिए 299 रुपये, 399 वाले प्लान के लिए 479 रुपये, 444 वाले प्लांन के लिए 533 रुपये और 599 वाले प्लान के लिए 719 रुपये खर्च करने होंगे।

वोडाफोन – आईडिया में 25 फीसदी की बढ़ोतरी

एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के बाद अब देश की सबसे बड़ी मोबाइल ऑपरेटर कंपनी रिलायंस जियो भी अपने मोबाइल रिचार्ज प्लान महंगा कर चुकी है. जिओ के ऐलान के बाद बदले हुए कीमत लागू हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक जियो प्रीपेड रिचार्ज प्लान 21 फीसदी महंगा हो गया है वहीं वोडाफोन-आईडिया भी अपने प्लान की कीमत में 25 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है जिससे अब बिहार में लोग अपने सिम को बीएसएनएल में पोर्ट कराने के लिए पहुंच रहे हैं।