रायपुर। छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव की तारीख का ऐलान हो चुका है। अब पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। चुनाव से पहले ही परिणामों को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हम जिस तरीके से पिछली बार 10 की 10 सीटें जीतकर लाए थे, इसी तरह से इस बार भी सभी निकायों में चुनाव जीतेंगे। हमने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।
इसके अलावा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत की। इस दौरान मुख्यमंत्री निवास के बाहर भाजपा के प्रदर्शन पर कहा कि हमने तो भारतीय जनता पार्टी को कहा था कि अगर आपके पास कोई तथ्य है तो दे दीजिए। उन्होंने अब तक तथ्य दिए नहीं। भाजपा के पास कोई काम नहीं है। छत्तीसगढ़ में ना तो किसानों इनके साथ है, ना आदिवासी, अनुसूचित जाति, मजदूर, महिला और युवा कोई इनके साथ नहीं है। क्योंकि सभी के लिए सरकार ने योजनाएं बनाई है, और उन्हें लाभ मिल रहा है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
