रायपुर। संसदीय सचिव और तखतपुर विधायक रश्मि आशीष सिंह के खाते में सेंधमारी मारने की कोशिश हुई है। चेक पर फर्जी दस्तखत के जरिए उनके खाते से साढ़े 4 लाख पार करने की कोशिश की गई है। चेक जब क्लीयरैंस के लिए बिलासपुर स्थित बैंक पहुंचा, तो इस फर्जीवाड़े का पता चला। बैंक कर्मचारियों की वजह से सेंधमारी का प्रयास असफल हो गया।
दरअसल विधायक के नाम का ये चेक जिस पर फर्जी साइन था, वह पुणे स्थित एक बैंक से क्लीयरैंस के लिए बिलासपुर की ब्रांच में पहुंचा था। इस चेक में साढ़े 4 लाख रुपये के आहरण का जिक्र था। इससे पहले कि चेक क्लीयरैंस के लिए ट्रेजरी भेजा जाता, बैंक कर्मियों की सजगता के चलते इस फर्जीवाड़े का भांडा फूट गया। जिसके बाद सिविल लाइन थाने में धोखाधड़ी की FIR दर्ज कराई गई है।
विधायक को दी गई सूचना
विधायक रश्मि सिंह का नेहरू नगर स्थित एसबीआई में खाता है। 25 अक्टूबर को उनके नाम का चेक बैंक में क्लीयरैंस के लिए आया। बैंक मैनेजर ने साइन का मिलान किया तो उन्हें शक हुआ। इस पर उन्होंने विधायक को इसकी सूचना दी।
महाराष्ट्र के पुणे से रेहाना बेगम के नाम पर जारी हुआ था चेक
बैंक की ओर से बताया गया कि महाराष्ट्र के पुणे से रेहाना बेगम पति अलमत फकीर नाम की महिला के नाम से चेक जारी हुआ है और 4 लाख 51 हजार रुपये क्लीयरैंस का है। इस पर विधायक ने ऐसे किसी भी महिला को चेक जारी नहीं किए जाने की बात कही। जिसके बाद विधायक ने अपने निज सचिव प्रशांत शर्मा के माध्यम से सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई।
Krishna sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
