रायपुर। आपको बता दें की छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना पैर पसार रहा है। रविवार को जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार एक ही दिन में कोरोना का संक्रमण डेढ़ गुना बढ़ गया। शनिवार को संक्रमण की रफ्तार 0.17 प्रतिशत थी और वहीं बात करें रविवार की तो जारी रिपोर्ट में संक्रमण दर बढ़कर 0.27 प्रतिशत हो गई। कोरोना के मामले बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई। प्रदेश के 11 जिलों में 32 पॉजिटिव मरीज मिले। सबसे ज्यादा मामले राजधानी रायपुर में दर्ज किया। वहीं रविवार को 1 कोरोना संक्रमण मरीज की मौत हो गई।

प्रदेश में कोरोना के नियमों का पालन भी नहीं किया जा रहा है कोरोना को लेकर लगातार लापरवाही बरती जा रही है। न कोई मास्क लगा रहा हैं, और न कोई भीड़ से बचने की कोशिश कर रहा है। त्योहारी सीजन के चलते रविवार को बाजारों में भारी भीड़ उमड़ रही है। आलम यह रहा कि शहर के गोलबाजार समेत अन्य प्रमुख बाजारों में पैर रखने तक के जगह नहीं थी । यही कारण है कि प्रदेश में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। वहीं समय रहते इस पर लगाम नहीं लगाया तो कोरोना को विकराल होने में देर नहीं लगेगी। लापरवाही बढ़ा रहा चिंता।