मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हल्बा आदिवासी समाज से की चर्चा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को अपने निवास कार्यालय में हल्बा आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के दौरान आदिवासियों के आस्था के केंद्र बड़ेडोंगर और अमर सहीद गैद सिंह की कर्मस्थली परलकोट को पयर्टन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कीं सहीद गैद सिंह को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। बघेल ने आदिवासी समाज से चर्चा के दौरान सेशन की विभिन जनकल्याणकारी योजनाओ की मैदानी स्थिति की जानकारी ली और क्षेत्र के विकास के संबंध में सुझाव मांगे।
मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार द्वारा पहली बार कोदो -कुटकी और रागी का समर्थन मूल्य घोषित किया गया है। आगामी नवंबर माह से इनकी खरीदी मिलिंग ,और मार्कर्टिंग की व्यवस्था की जाएगी । इस अवसर पर लोकसभा संसद दीपक बैज, राज्य सभा संसद छाया वर्मा ,महिला एव बाल विकास मंत्री अनिल भेंडिया जी उपस्थित थी।
वाटर चार्जिंग के लिए नरवा योजना प्रारंभ
मुख्यमंत्री ने चर्चा के दौरान कहा कि आदिवासी समाज अंचलो में सिचाई सुविधा बढ़ाने के लिए सरपंचो के माध्यम से उनके क्षेत्र के नदी – नाले में वाटर रिचार्जिंग के लिए नर्व योजना के अंतर्गत प्रस्ताव तैयार कराया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नदी नाले के लिए वाटर चार्जिंग के लिए नरवा योजना प्रारंभ की गई है। छत्त्तीसगढ़ में लगभग 30 हज़ार नाले है। जिन पर एनीकेट ,स्टाप डेम सहित छोटी -छोटी संरचनाएं बनकर जल संवर्धन और संरक्षण के कार्य किए जा रहे है। इस साल लगभग 1200 नालों में संरचनाएं बनाई गई है। जिसमे लगभग 2 लाख एकड़ में सिचाई सुविधा मिल रही है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
