बिलासपुर। मेट्रो सिटी के तर्ज पर बिलासपुर शहर को तैयार करने की योजना पर काम शुरू हो गया है। अरपा नदी के किनारे 6 और 4 लेन सड़क का निर्माण कर इसे अहमदाबाद के साबरमती नदी की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। बिलासपुर को स्मार्ट सिटी बनाने को लेकर लगातार काम किया जा रहा है। शहर से होकर गुजरने वाली अरपा नदी में वैसे तो साल भर पानी नहीं रहता लेकिन बारिश के समय इसमें बेतहाशा पानी आ जाता है। इतना की कई बार तो पुल भी डूब जाता है। इस परिस्थितयों को नियंत्रित करने के साथ ही इसमें साल भर पानी रहे इसके लिए अरपा संवर्धन योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत अरपा नदी को संवारने के साथ ही शहर का वाटर लेवल भी बना रहेगा और अरपा में बारो महीना पानी रहेगा।
इस योजना को अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सहमति दे दी है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए फ्रंट रिवर स्कीम की शुरुवात की है। पिछली सरकार ने इसे टेम्स रिवर की तरह विकसित करने कहा था। लेकिन ये सिर्फ कागजों तक ही रह गई। अब खुद मुख्यमंत्री अरपा को संवर्धित करने के लिए इसमें दिलचस्पी ले रहें हैं। सीएम के निर्देश के बाद अरपा प्रोजेक्ट पर काम शुरू भी हो गया है। नदी के एक तरफ का बेजा-कब्जा भी हटा दिया गया है। अब जल्द ही दूसरे तरफ का कब्जा भी हटाया जाएगा।
रिवर व्यू जैसी होंगी सड़कें
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत अरपा नदी के दोनों किनारों में शहर में 18-18 सौ मीटर स्मार्ट सड़क बनाई जा रही है। ये सड़कें रिवर व्यू की जैसी बनाई जा रही है। जिससे मुख्य मार्ग पर यातायात का दबाव कम होगा। शहर में पुल के इस ओर 6 लेन सड़क और दूसरी ओर सरकंडा क्षेत्र में फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। सर्वसुविधायुक्त सड़कों में पैदल और साइकिल यात्रियों के लिए पर्याप्त जगह होगी। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट, सोलर लाइट लगाई जाएगी। सड़क किनारे नाली निर्माण भी होगा, जिससे शहर के गंदे पानी की निकासी हो सके।
नदी किनारे लगाए जाएंगे 3 लाख पौधे
वन विभाग के कैम्पा मद से नदी किनारे 3 लाख पौधे लगाए जाएंगे। बिलासपुर, रतनपुर और बेलगहना रेंज में पौधारोपण का काम अगले महीने से शुरू किया जाएगा। शहर में नदी किनारे शनिचरी रपटा से छठघाट तक पौधरोपण की योजना भी जिला प्रशासन द्वारा बनाई गई है। इसके अलावा यहां दोनों ओर चौपाटी भी बनाई जाएगी। जिसमें हजारो बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
