रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार आज दो बड़ी रियायतों की घोषणा कर सकती है। सरकार के सामने पेट्रोल-डीजल पर वैल्यू एडेड टैक्स (VAT) को कम करने का प्रस्ताव है, वहीं स्कूलों को 100% उपस्थिति के साथ संचालित करने का प्रस्ताव भी है। इसी बैठक में धान खरीदी नीति के मसौदे पर भी मुहर लगेगी। राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में इन दो महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर फैसला होना है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक होनी है। मुख्यमंत्री निवास में यह बैठक दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में प्रस्तावों की लंबी सूची है, जिस पर सरकार को फैसला लेना है। इसमें वाणिज्यिक कर विभाग का प्रस्ताव सबसे महत्वपूर्ण है। इसमें पेट्रोल-डीजल पर VAT कटौती की बात कही गई है।
स्कूलों को टोटल अनलॉक का प्रस्ताव
बताया जा रहा है कि विभाग ने 5-6 रुपए कटौती का प्रस्ताव दिया है। अगर इस प्रस्ताव को मंत्रिपरिषद की मंजूरी मिलती है ताे लोगों को महंगाई से बड़ी राहत मिल जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों को टोटल अनलॉक का प्रस्ताव दिया है। इसको मंजूरी मिली तो स्कूलों में 100% उपस्थिति के साथ कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा। अभी एक दिन में कुल रजिस्टर विद्यार्थियों के आधे हिस्से को ही बुलाया जाता है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
