मुंबई। टीवी सीरियल भाभी जी घर पर हैं’ शो कि फेम अंगूरी भाभी उर्फ शुभांगी अत्रे को आज कौन नहीं जनता है। शुभांगी अत्रे रियल लाइफ में भी दर्शकों के बीच अपना क्रेज बरकरार रखती हैं । हर किरदार की दर्शकों के बीच अपनी जगह है लेकिन शो का मुख्य किरदार यानि कि अंगूरी भाभी हमेशा से ही फैन्स की लिस्ट में टॉप पर रहा है।अब एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे इस किरदार को निभाकर घर घर में जाना-पहचाना चेहरा बन चुकी हैं ।

ये रियल लाइफ में एक बेटी कि मां हैं। शुभांगी अत्रे की 14 साल की बेटी है। इनकी बेटी का नाम आशी है आशी पढ़ने में बहुत तेज है और साइंटिस्ट बनना चाहती है।और ये भले ही शो में अनपढ़ का रोल निभाती है, परन्तु असल जिंदगी में वह बहुत पढ़ी-लिखी और बेहद स्टाइलिश भी हैं।

साल 2000 में शुभांगी महज 19 साल की उम्र में शादी के बंधन में बधं गयी थी। 11 अप्रैल, 1981 को जन्मी शुभांगी का मायका भोपाल में, जबकि ससुराल इंदौर में है।एमबीए की पढ़ाई कर चुकी शुभांगी ने बिजनेसमैन पीयूष पूरे से शादी की है।  शादी के बाद पति पीयूष पूरे अपने बिजनेस के चलते इंदौर शिफ्ट हुए और फिर वहीं बस गए।

read more : https://nukkadnews.in/urfi-javed-showed-his-native-style/

2007 में सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ से शुभांगी ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इस सीरियल में उन्होंने पलछिन वर्मा का रोल प्ले किया था।

बचपन से ही शुभांगी को एक्टिंग और डांस का बहुत ही शौक था , अपने डांस शौक में उन्होंने कथक सीखा है अपने डांस के चलते वो कॉलेज में सभी की फेवरेट रहीं।

शुभांगी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह एक दर्शक की तरह भाभी जी घर पर देखा करती थीं, लेकिन उन्हें जब पता चला कि शिल्पा शिंदे इसे छोड़ रही हैं तो उन्होंने भी ऑडिशन के लिए अप्लाई कर दिया था।

read more :https://nukkadnews.in/the-youth-of-small-towns-of-chhattisgarh-who-are-making-a-mark-in-the-country-and-the-world-with-their-skills/