छत्तीसगढ़ । छत्तीसगढ़ के युवाओं में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, छत्तीसगढ़ के युवा सभी क्षेत्र में अब अपने हुनर से देश दुनिया में अपनी पहचान बना रहे हैं। इनमें से एक क्षेत्र है यूट्यूब जहां पर छत्तीसगढ़ के छोटे -छोटे शहरों के युवा इस प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रहे हैं। यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट और गूगल जियो सर्च रिपोर्ट के मुताबिक टॉप-10 में छोटे शहरों के युवाओं के वीडियो हजारों सब्सक्राइबर्स के साथ लाखों व्यूज पा रहे हैं। छत्तीसगढ़ बेस पर वीडियो बनाने वालों में मुंगेली, डोंगरगढ़, भानुप्रतापपुर, जांजगीर जैसे छोटे शहरों के युवा शामिल हैं। इनमें शिक्षा, कॉमेडी, फैक्ट्स, म्यूजिक, मोटिवेशन आदि के कंटेंट उपलब्ध है। सब्सक्राइबर्स को आधार मानते हुए इस सूची में 11वें नंबर पर 1 लाख 61 हजार सब्सक्राइबर वाले चैनल पर जहां टूरिज्म से जुड़े वीडियो हैं तो वहीं शीर्ष-10 में नंबर-1 पर चल रहे चैनल पर मोटिवेशन स्पीकर के वीडियोज शामिल हैं। और ये वीडियो को लाखों लोग देखते हैं। सोशल मीडिया में भी इनका वीडियो लगातार वायरल हो रहा है।
सबसे ज्यादा यूट्यूबर है बिलासपुर से
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से सबसे ज्यादा यूट्यूबर हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक शीर्ष-10 में जगह बनाने वाले 10 चैनल्स में से 3 बिलासपुर के हैं। इन तीन चैनलों में एक टूरिज्म, घूमने, फिरने जैसा ट्रैवल व्लॉग है, जबकि बाकी 2 कॉमेडी के चैनल हैं।इनके चैनल में बड़ी संख्या में व्यूज आते हैं।
read more : https://nukkadnews.in/in-sai-sundarani-jaan-le-chhag-along-with-the-bjp-the-mafia-era-has-also-ended-congress/
डोंगरगढ़, मुंगेली, भानुप्रतापपुर से दुनिया में छाए
इस सूची में नंबर-2 पर डोंगरगढ़ से संचालित होने वाला एक ऐसा चैनल है जो फैक्ट्स की पड़ताल करता है। इसके लाखों में सब्सक्राइबर हैं। वहीं मुंगेली के एक नवयुवक का गेमिंग पर केंद्रित चैनल इस सूची में नंबर-3 पर है। इसके अलावा भानुप्रतापपुर के युवा का चैनल म्यूजिक पर है और इसे इस सूची में नंबर-7 पर रखा गया है।
टॉप-10 में हैं दुर्ग के 2 यूट्यूबर
आपको बता दें कि दुर्ग के 2 यूट्यूबर शीर्ष-10 की सूची में शामिल हैं। इन दोनों में से नंबर-1 पर मोटिवेशन स्पीकर का चैनल है तो वहीं 5वें नंबर पर है तार्किक श्रेणी में वीडियो बनाने वाला चैनल ।
तो अब देखते है टॉप 10 चैनल्स को जिनके लाखों में सब्क्राइबर है……
छत्तीसगढ़ के टॉप-10 यूट्यूबर
1- उज्जवल पाटनी-5.44 मिलियन- मोटिवेशनल- उज्जवल पाटनी- दुर्ग-2009
2- चिंतामणि जयपुरी-2.92 लाख-बाइकर-अज्ञात- रायपुर-2009
3- कल का लौंडा- 4.94 लाख- लॉजिक- अज्ञात- दुर्ग- 2011
4- भार्गव क्लासेस- 2.72 लाख- शिक्षा-अभिषेक भार्गव- कोरबा-2012
5-एप्पी राजा- 3.03 लाख- रैप, म्यूजिक- राजा अवस्थी- भानुप्रतापपुर- 2014
6- नटखट शैडी- 6.42 लाख-प्रेंक- साहित्य उपाध्याय- रायपुर- 2016
7- द एडीएम शो- 3.89 लाख- कॉमेडी-आनंद मानिकपुरी- बिलासपुर- 2016
8-36 गढ़िया- 2.25 लाख-कॉमेडी- घनश्याम- बिलासपुर- 2016
9- फैक्ट ट्यूब- 4.47 मिलियन- फैक्ट चेक- संदीप सिन्हा- डोंगरगढ़- 2017
10- टेक्नो बंदा- 1.35 मिलियन- गेमिंग- आयुष तिवारी- मुंगेली- 2018
ये रही चैनल की लिस्ट जो टॉप 10 पर है ,साथ ही चैनल का नाम ,चैनल किस वर्ष चालू हुआ , यूट्यूबर,सब्क्राइबर ,कंटेंट ,असली नाम, किस शहर का है।


jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
