भोजपुरी की टॉप में से एक हैं रानी चटर्जी भोजपुरी के हर बड़े एक्टर के साथ काम कर चुकी हैं। इन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। रानी चटर्जी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।रानी ने हाल ही में एक आलीशान गाड़ी खरीदी है। रानी ने इसकी तस्वीरें इंटरनेट पर शेयर की हैं। लाल रंग की इस आलीशान मर्सडीज गाड़ी की फोटोज शेयर करते हुए रानी चटर्जी ने लिखा, ‘रानी और उसका नया रथ। मैं बहुत खुश हूं।’ फोटोज को कुछ ही देर में ढेरों लाइक्स मिल गए हैं।

भोजपुरी एक्ट्रेसेज ने दी प्रतिक्रियाएं
कॉमेंट बॉक्स में पाखी हेगड़े ने लिखा, ‘वाओ दिल से बहुत बहुत शुभकामनाएं।’ एक्ट्रेस काजल राघवानी ने हर्ट इमोजी बनाते हुए रानी को बधाई दी है। इसी तरह कई अन्य कलाकारों ने भी रानी चटर्जी को शुभकामनाएं दी हैं और उनसे पार्टी मांगी है।

जानकारी के मुताबिक इस गाड़ी की कीमत तकरीबन 45 लाख रुपये बताई जा रही है। इस चमचमाती कार को खरीदने वाली रानी चटर्जी भोजपुरी फिल्मों की जानी-मानी स्टार हैं। रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और आए दिन फैंस के लिए अपनी पर्सनल या प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। रानी भोजपुरी फिल्मों के लिए मोटी फीस चार्ज करती हैं।कम लोग जानते हैं कि वह एक फिल्म के लिए 12 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं। हाल ही में रानी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट करके अपनी एलर्जी के बारे में बताया था। उन्होंने बताया था कि वह बीते 2 साल से इस एलर्जी से जूझ रही हैं। अपनी पोस्ट में रानी ने लिखा, ‘मैं पिछले दो साल से एलर्जी से जूझ रही हूं लेकिन कभी इस बारे में नहीं बताया, आज मैं बता रही हूं क्योंकि लोग बहुत ज्यादा जजमेंटल हो गए हैं। लोग चाहते हैं कि हम एक्टर्स हमेशा परफेक्ट कॉस्ट्यूम में दिखें, भले ही मेकअप न हो।’ एक्ट्रेस ने क्या खूब लिखा, ‘तुम्हें दर्द है, फिर भी मुस्कुराना आसान नहीं है, हिम्मत से काम लो।’

अधिकतर लोगों को लगता है कि भोजपुरी एक्टर्स कम कमाते हैं। लेकिन आपको ये जानकार हैरानी होगी कि भोजपुरी एक्टर्स कि कमाई और लाइफस्टाइल बॉलीवुड एक्टर्स को भी मात देती हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी भोजपुरी एक्टर्स का दबदबा बरकरार रहता है।