कलर्स टीवी का पपुलर शो नागिन में अपनी अदाकारी से सबका मन जीत लेने वाली सायंतनी घोष ने कि अपने बॉयफ्रेंड अनुराग तिवारी के साथ कि शादी। अब सायंतनी घोष का नाम भी उन हसीनाओं में शामिल हो चुका है जो कि शादी कर चुकी हैं। हाल ही में सायंतनी घोष ने अपने बॉयफ्रेंड अनुराग तिवारी के साथ सात फेरे ले लिए हैं। आपको बता दें कि सायंतनी घोष ने बड़ी ही सादगी के साथ अपनी शादी की है।तो चलिए एक नजर डालते हैं सायंतनी घोष की शादी के एलबम में।


ALOS READ ; https://nukkadnews.in/assessment-and-certification-camps-will-be-organized-in-janpad-panchayats-from-08-to-29-december/
जैसे ही सायंतनी घोष अपनी शादी की रस्मों से फ्री हुई तो शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर दी हैं। इन तस्वीरों में सायंतनी घोष अपने पति के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। और दोनों कि जोड़ी को बहुत पसंद किया जा रहा है । जिसके बाद फैंस और सेलेब्स ने उन्हें खूब बधाई दीं। उनके पोस्ट पर अनीता हसनंदानी, आरती सिंह, सारा खान, देबीना बनर्जी, दीपिका सिंह समेत तमाम कलोकारों ने बधाई दी।
सायंतनी घोष ने अपने होमटाउन कोलकाता में जाकर शादी की है। सायंतनी घोष की शादी में परिवार के कुछ खास लोग ही शामिल हुए थे। सायंतनी घोष ने बड़ी ही सादगी के साथ सात फेरे लिए हैं। सायंतनी घोष ने अपने ब्वॉयफ्रेंड अनुग्रह तिवारी से बंगाली रितिरिवाज के साथ कोलकाता में शादी की है। इस दौरान दोनों बंगाली पारंपरिक कपड़ो में नजर आ रहे हैं। सायंतनी को दुल्हन की लाल साड़ी में देखा जा सकता है। जबकि दूल्हे अनुग्रह क्रीम कलर की फ्लोरल शेरवानी में नजर आ रहे हैं।


तस्वीर में सायंतनी घोष, अनुराग तिवारी के नाम का मंगलसूत्र पहनकर पोज देती नजर आ रही हैं । सोशल मीडिया पर सायंतनी घोष की शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस को इस बात का यकीन नहीं हो रहा है कि सायंतनी घोष ने शादी कर ली है। शादी की तस्वीर शेयर करते हुए सायंतनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है ‘मिस टू मिसेज’ होने का सफर।
शादी होने के बाद सायंतनी घोष ने अपने ब्राइडल लुक को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। ये तस्वीर शेयर करते हुए सायंतनी घोष ने बताया है कि उन्होंने अपने ब्राइडल मेकअप की शुरूआत कुमकुम के साथ की थी। दोनों की रिसेप्शन पार्टी अब जयपुर में होगी।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
