कांग्रेस को लीड दिलाने रणनीति बनाने में जुटीं प्रियंका
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक बार फिर उत्तर प्रदेश चुनाव की तैयारी को लेकर बुंदेलखंड में कांग्रेस की जमीनी स्तर खंगालने बांदा जिले में संगठन की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। वहां पर उनके साथ राजनीतिक सलाहकार राजेश तिवारी और अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद है। बुंदेलखंड़ में कांग्रेस का वजूद नहीं है, यहां पर भाजपा का विधानसभा सीटों में कब्जा है। यूपी का यह हिस्सा चुनाव के मद्देनजर काफी महत्वपूर्ण है।
यूपी की राजनीति में बुंदेलखंड का यह इलाका काफी अहमियत रखता है। बुंदेलखंड अंचल के सात जिलों झांसी, जालौन, ललितपुर, बांदा, हमीरपुर और महोबा में विधानसभा की 18 सीटें हैं। फिलहाल सभी सीटों पर भाजपा का कब्जा है। लोकसभा की चार सीटों पर भी भाजपा काबिज है। ऐसे में राजनीतिक दृष्टि से पथरीली इस जमीन पर कांग्रेस को लीड दिलाने के लिए रणनीतिकार कोई कसर नहीं छोडऩा चाहते।
महिलाओं से चित्रकूट में प्रियंका की
उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुंदेलखंड क्षेत्र में महिलाओं की दुर्दशा को धैर्यपूर्वक सुनी। राजनीतिक विश्लेषकों ने कहा कि महिलाओं के साथ बातचीत के लिए चित्रकूट का चयन एक सावधानी से किया गया कदम है, क्योंकि जिले का रामघाट क्षेत्र शायद भगवान राम के जीवन के करीब होने वाले एकमात्र अन्य स्थानों में से एक है और हाल के दशकों में उत्तर प्रदेश के राजनीतिक कैनवास को चित्रित करने में इसने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कांग्रेस नेताओं में से एक ने कहा, भगवान राम ने अपने कार्यकाल के 11 वर्ष से अधिक का वनवास चित्रकूट में बिताया था। यह वह स्थान भी माना जाता है जहां महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की पटकथा लिखी थी। प्रियंका द्वारा राजनीतिक संदेश भेजने का एजेंडा उन खबरों के बीच स्पष्ट हो जाता है कि वह मंदिर क्षेत्र का दौरा के साथ ही भगवान राम द्वारा पूजे जाने वाले देवता कामतानाथजी का आशीर्वाद लेंगी।
किसानों के लिए खाद का सिस्टम फेल
कांग्रेस की राजनीति को फर्श से अर्श पर पहुंचाने के लिए दिन-रात कड़ी कवायद में जुटीं प्रियंका गांधी और यूपी के सीनियर पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए खाद वितरण का पूरा सिस्टम फेल है। किसान कर्ज में डूबा है। सरकार उसे कुचलने का काम कर रही है। लखीमपुर में अभी देश ने देखा कि किस तरह मंत्री के बेटे ने किसानों को कार से रौंद दिया। वह मंत्री मोदी कैबिनेट में अब भी है। उन्हें बर्खास्त नहीं किया गया। इस मामले की जांच भी मंत्री का विभाग ही कर रहा है। सरकार केवल पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। किसानों को आज समर्थन की जरूरत है और कांग्रेस उनकी आवाज के साथ संघर्ष कर रही है।
शुक्रवार को प्रधानमंत्री की भी सभा
इस क्षेत्र में भाजपा भी गढ़ बचाने के लिए आक्रामक है। 19 नवंबर को महारानी लक्ष्मी बाई की जयंती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिन झांसी और बांदा आ रहे हैं। बांदा के पुलिस लाइन मैदान में उनकी एक जनसभा होने वाली है। वैसे तो इस सभा में अर्जुन सहायक नहर परियोजना का लोकार्पण करने वाले हैं, लेकिन इस बहाने भाजपा बुंदेलखंड में अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू करेगी।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
