रायपुर। राजधनी में आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। गुरुवार को ही टाटीबंध स्थित महिंद्रा शोरूम में ने एक बड़ी बारदात को अंजाम दिया है। शातिर चोर शोरूम के कैश काउंटर से 11 लाख रुपये ले उड़े। यह पूरी घटना गुरुवार की रात 1:30 से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक नकाबपोश 2 चोर शोरूम के पीछे वाली बाउंड्रीवाल से कुदकर आए और कैश काउंटर के दरवाजे में लगे लॉकर को रॉड से तोड़ा। इसके बाद चोर काउंटर में रखे 11 लाख रुपये ले उड़े। आज सुबह जब कैशियर काम पर आया तब उसने घटना की जानकारी स्टाफ को दी।
बड़ी लापरवाही आई सामने
अब सवाल ये है कि शोरूम में इतनी बड़ी रकम होने के बावजूक, प्रबंधन ने शोरूम में किसी भी तरह के कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए थे? कहीं ना कहीं इस वारदात में शोरूम प्रबंधन की भी लापरवाही भी सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
