नई दिल्ली। हर दिन एलपीजी की कीमतों में हो रहे बदलाव ने आम लोगों को दिवाली से पहले ही महंगाई का बड़ा झटका लगा है।आज जारी हुए नए रेट में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 265 रुपए की भारी बढ़ोतरी हुई है। हालांकि इसमें राहत की खबर यह है कि यह दाम कमर्शियल सिलेंडर में हुआ है। घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
दाम बढ़ने के बाद अब दिल्ली में आज से कमर्शियाल सिलेंडर की कीमत 2000 रुपए के पार पहुंच गया है। इधर मुंबई में 19 किलो का सिलेंडर अब 1950 रुपए हो गया है। इसके अलावा कोलकाता में इंडेन गैस सिलेंडर 2073.50 रुपये का हो गया है। चेन्नई में अब 19 किलो वाले सिलेंडर के लिए 2133 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
वहीं अगर रायपुर की बात करें तो आज एलपीजी के दाम Rs . 41.85 /Kg पहुंच गए हैं। इससे पहले रायपुर में आखिरी बार 1 नवंबर, 2020 को एलपीजी की कीमतों में +1.1 रुपए की बढ़ोतरी देखी गई थी। ये दाम रायपुर में घरेलु गैस का है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
