चिटफंड प्रकरणों की समीक्षा बैठक, चिटफंड कंपनियों के खिलाफ दर्ज प्रकरणों की गंभीरता से जांच कराने और पर्यवेक्षण के लिए पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर बिलासपुर आईजी रतनलाल डांगी ने चिटफंड प्रकरणों की समीक्षा के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में पीएसीएल इंडिया लिमिटेड, विनायक होम्स एंड रियल स्टेट प्राइवेट कं., निर्मल इन्फा होम कॉर्पोरेशन लिमिटेड कं., और बीएन गोल्ड कंपनी के खिलाफ दर्ज 26 प्रकरणों की समीक्षा प्रकरणवार की गई।

आईजी ने इन कंपनियों के फरार डायरेक्टरों को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कुछ डायरेक्टर अन्य राज्यों के जेलों में हैं, इन्हें अपने संबंधित प्रकरणों में

गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया है।

कुछ प्रकरणों में संपत्ति कुर्की की कार्रवाई शेष है, जिसे जल्द से जल्द कुर्की के लिए भी निर्देशित किया गया है। जिससे निवेशकों की जमा राशि वसूली कर उन्हें वापस की जा सके। पहले ली गई समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के बाद पीएसीएल के डायरेक्टर त्रिलोचन सिंह को गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ लाया गया। साथ ही उसके खिलाफ पंजीबद्ध सभी अपराधों में गिरफ्तारी की गई। इसके अलावा एक अन्य डायरेक्टर निर्मल सिंह भंगु को भी गिरफ्तार किया गया है।