जशपुर। पत्थलगांव थाना से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पत्थलगांव नगर पंचायत के उपाध्यक्ष श्यामनारायण गुप्ता ने अपने घर एक महिला को काम करने के लिए रखा था। इसी बहाने वह महिला कि बेटी पर नजर रखता था। और मौका मिलते ही महिला कि बेटी से छेड़छाड़ करता था। श्यामनारायण गुप्ता के खिलाफ पत्थलगांव पुलिस ने धारा 354 और पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।

परेशान महिला कि बेटी ने नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पर के नेता के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया था। यह आरोप उनके घर की पूर्व नौकरानी ने लगाया है। घटना 29 अक्टूबर की बताई गई है। पूर्व में उनके घर काम करने वाली नौकरानी ने आरोप लगाया है कि बीते 29 अक्टूबर को श्यामनारायण गुप्ता ने उसकी बेटी से छेड़खानी की।

पुलिस ने नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्यामनारायण गुप्ता के खिलाफ क्राईम नंबर 287/2021 के तहत धारा 452,354,506 और पास्को एक्ट 8 में मामला दर्ज कर लिया है। आपको बता दें कि बीते दिन 21 अक्तूबर को श्यामनारायण की ओर से नौकरानी के खिलाफ मोबाइल चोरी की लिखित शिकायत दी गई थी।