नई दिल्ली: दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके से हत्या का मामला सामने आ रहा है . आपको बता दें की ये मामला बुजुर्ग महिला की हत्या का है . 80 साल की बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने बताया कि इस हत्या को लूट के इरादे से अंजाम दिया गया था. आरोपी ने बुजुर्ग महिला के सिर पर ईंट से वार किया था. पता चला है की महिला के पति की कुछ समय पहले मौत हो गई थी और वो अपने घर में अकेले ही रहती थीं. बुजुर्ग महिला की दो बेटियां हैं. एक स्विट्जरलैंड में रहती है और दूसरी की शादी सफदरगंज इंक्लेव में हुई है. दोनों ही अपनी मां से काफी दूर रहती थी .
पुलिस ने यह भी बताया कि जब बुजुर्ग की बेटी ने अपनी मां को फोन किया तो उन्होंने काफी देकर तक नहीं उठाया. उसके बाद बेटी परेशान हो गई और अपने पड़ोसियों को फोन कर के अपनी मां को देखने के लिए कहा. जब पड़ोसी बुजुर्ग के घर के अंदर गए तो उन्होंने देखा कि वो जमीन पर गिरी पड़ी हैं और खून बह रहा है. फिर पड़ोसी ने उनकी बेटी को तुरंत इसकी जानकारी दी और उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.पुलिस को जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस वहां पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. पुलिस ने हत्या केस को कुछ ही घंटों में सुलझा लिया. टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी को पकड़ लिया.

पुलिस ने जानकारी दी की मृतक महिला आरोपी से सब्जी लेती थी. आरोपी 10 दिसंबर की दोपहर महिला के घर में दाखिल हुआ. पहले बुजुर्ग महिला के सिर में पीछे से ईंट मारी. फिर ज्वैलरी लेकर फरार हो गया उसने अलमारी का लॉक तोड़ा लेकिन उसमें उसे कुछ नहीं मिला. पास में लगे सीसीटीवी में आरोपी की तस्वीर कैद हो गई थी.