अगर आप भी सरकारी नौकरी के देख रहे हैं सपने तो आप के लिए ख़ुशख़बरी है , उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 972 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, इसमें जानकारी दी गई है कि ये भर्तियां चिकित्सा शिक्षा विभाग समेत कई सरकारी विभागों में की जानी हैं। आयोग द्वारा अधिसूचना के अनुसार यह जानकारी दी गई है कि 972 पदों में से अधिकांश भर्तियां होनी है जिनमें से आयुष विभाग में 962 पदों पर भर्ती की जाएगीं।
यूपीपीएससी की इस भर्ती के तहत राज्य के पशुपालन विभाग, उत्तर प्रदेश आयुष विभाग, उत्तर प्रदेश चिकित्सा शिक्षा विभाग, चिकित्सा शिक्षा यूनानी और राजकीय जनविश्लेषक प्रयोगशालाओं में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यूपीपीएससी की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 नवंबर 2021 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 23 दिसंबर 2021 है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर पूरा भर्ती नोटिफिकेशन देख सकते हैं और आवेदन भी कर सकते हैं। आयोग ने कई सरकारी विभागों में भर्तियां निकली हैं और हर पद के लिए आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है।
इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। इस लिंक पर अभ्यर्थियों की आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी हर जानकारी दी गई है। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
इन पदों पर होगी भर्ती
फार्म मैनेजरसहायक निदेशक
चारा विकास अधिकारी एवं कृषि अधिकारी
माइक्रोबायोलॉजिस्ट
चिकित्सा कार्यालय
व्याख्याता और पाठक
भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि – 23-11-2021
ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तिथि – 20-12-2021
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि – 23-12-2021
कुल रिक्तियों की संख्या
972 (उत्तर प्रदेश आयुष विभाग में सबसे ज्यादा 962 पद हैं)
आयु सीमा
21 से 40 वर्ष।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
