रायपुर। निकाय चुनाव को लेकर राजीव भवन में चल रही बैठक खत्म हो चुकी है। बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि नगरीय निकाय के उपचुनाव हो रहे हैं उसी के सिलसिले में यह बैठक रखी गई थी। बैठक में निकाय चुनाव से सम्बंधित जिलों के विधायक, सांसद और मंत्रीगण, संगठन के इंचार्ज मौजूद रहे। इन सभी के साथ विस्तृत चर्चा हुई। मीटिंग में न केवल मुख्यमंत्री और मंत्रीगण बल्कि सभी को अपनी-अपनी बातें रखने का मौका दिया गया और सबने अपनी बातें रखी।

इस बैठक में आगे की रणनीति को लेकर चर्चा हुई है। साथ ये तय किया गया है कि विभिन्न वार्डों में जाकर पूछताछ करने के बाद, जो जीतने वाले प्रत्याशी रहेंगे उन्हीं को टिकट दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के सत्ता और संगठन के लोग मिलकर पूरी मेहनत से इस चुनाव को लड़ेंगे। पुनिया ने कहा कि पहले जो आम चुनाव हुए थे उससे और बेहतर नतीजे आएंगे।