रायपुर /22 नवंबर 2021/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णय का कांग्रेस ने स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार जनहित के लिए समर्पित सरकार है, सर्वहारा वर्ग की चिंता करने वाली सरकार है। राज्य कैबिनेट ने चिकित्सा महाविद्यालय दंत चिकित्सा महाविद्यालय नर्सिंग महाविद्यालय फिजियोथेरेपी महाविद्यालय में प्राध्यापक एवं सह प्राध्यापक की सीधी भर्ती के द्वार खोले है। जिसे राज्य के इस क्षेत्र के संबंधित युवाओं को शासकीय नौकरी में अवसर मिलेगा। शिक्षाकर्मी संवर्ग में पदोन्नति के लिए 5 साल के अनुभव को शिथिल करते हुए 3 साल करने से तीन साल के अनुभवियों को भी प्रधान पाठक प्राथमिक शाला शिक्षक तथा व्याख्याता में पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। सहकारी समितियों को धान उपार्जन से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करेगी। एकमुश्त क्षतिपूर्ति राशि प्रदान करेगी, इसे सहकारी समितियों को होने वाले नुकसान की भरपाई होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की कैबिनेट ने राज्य के हित में कई फैसले किए हैं जिसका सीधा-सीधा लाभ राज्य के जनता को मिलेगा।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
