रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रचार करने नेता अपने-अपने दलों को जीत दिलाने जूटे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भूपे्रस बघेल बीरगांव और भिलाई नगर निगम क्षेत्र में प्रचार करने शुक्रवार को पहुंचे। उन्होंने बीरगांव में दो चुनावी सभा और रोड़ याो कर कांग्रेस के पक्ष में समर्थन मांगा। उन्होंने सरकार के तीन साल के कार्यकाल की सफलता पूर्वक पूरा किए। जनता से आशा की है कि सभी वर्गों को न्याय दिलाने का प्रयास किया। उन्होंने किसानों, मजदूरों, और सभी वर्ग के लोगों का ध्यान रखा है। निकाय चुनावों में कांग्रेस को जीत दिलाने पर सरकार की योजनाओं को यहां पर भी तेजी से लागू किया जाएगा।
6 दिसंबर से निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश के दस जिलों के 15 निकायों में चुनाव प्रचार शुरू हो गया है। यहां पर 20 दिसंबर को मतदान होगा। मतदान के 24 घंटे पूर्व इन निकायों में प्रचार शनिवार को थम जाएगा।
दुर्ग जिला सबसे अहम
दुर्ग जिला सबसे अहम माना जा रहा है। राजनीतिक दलों का सबसे ज्यादा फोकस दुर्ग जिले के चार नगरीय निकाय, भिलाई चरौदा, रिसाली, भिलाई नगर निगम सहित जामुल नगर पालिका परिषद पर है। इन चारों सीट पर जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस से लेकर भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव के लिए 20 दिसंबर को वोटिंग और 23 दिसंबर को मतगणना होगी।
ये भी पढ़ें: कांग्रेस ने तीन मंत्री, एक सांसद, 11 विधायक समेत 102 लोगों को चुनाव की जिम्मेदारी
मंत्रियों को भी जिम्मेदारियां
दुर्ग जिले के चार सीट कांग्रेस के लिए चुनौती इसलिए बन गया हैं, क्योंकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद दुर्ग जिले से आते हैं। वहीं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के विधानसभा क्षेत्र में रिसाली नगर निगम, पीएचई मंत्री गुरु रूद्र कुमार के क्षेत्र में भिलाई-चरौदा नगर निगम और जामुल नगर पालिका परिषद है। ऐसे में दुर्ग जिले के इन चारों निकाय में जीत के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। आवास एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर को चारों निकायों के लिए प्रभारी बनाया गया है। वहीं अन्य मंत्रियों को भी अप्रत्यक्ष जिम्मेदारियां दी गई है। दुर्ग जिले की चारों सीट कांग्रेस के लिए चुनौती इसलिए भी बना हुआ है क्योंकि दुर्ग संभाग से ही मंत्री रविंद्र चौबे, अनिला भेडिय़ा और अकबर भी आते हैं। ऐसे में इस नगरीय निकाय पर कब्जा बरकरार रखना कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है।
विकास कार्यों पर लगेगी मुहर
दुर्ग जिले के चुनाव में जीत-हार को लेकर पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार का कहना है कि कांग्रेस ना केवल दुर्ग की चारों बल्कि 15 के 15 निकायों में बहुमत के साथ आएगी और अपना महापौर-अध्यक्ष बनाएगी। बीते तीन सालों में कांग्रेस की सरकार ने जो विकास कार्य किए हैं, वह बीते 15 सालों के भाजपा राज में नहीं हो पाया था।
क्षेत्रीय विधायकों को सौंपी कमान
निकाय चुनाव में कांग्रेस ने प्रभारी मंत्रियों और क्षेत्रीय विधायकों को जीताने की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं भाजपा ने भी अपने विधायकों को यहां पर प्रभारी बनाया है। भाजपा ने जिला संगठन के पदाधिकारियों को चुनाव जीताने सरकार के खामियों को आगे लाने की रणनीति तैयार की है। नाम वापसी के बाद दोनों दलों ने अपने पदाधिकारियों की बैठक के लेकर प्रचार की शुरूआत कर दी है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
