कवर्धा। कवर्धा हिंसा केस में बीजेपी नेताओं पर एफआईआर दर्ज किया गया है। एफआईआर में पुलिस ने पूर्व सांसद और पूर्व सीएम रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह का नाम भी शामिल है।
झंडा विवाद को लेकर विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर 5 अक्टूबर की रैली में भाजपा नेता समेत विभिन्न संगठनों द्वारा किए गए उत्पात में बीजेपी के बड़े नेता के अलावा दोनों पक्ष के कुल 70 से भी ज्यादा लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इस केस में करीब 80 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
कुल 14 लोगों के नाम शामिल
इस मामले में बीजेपी के सांसद संतोष पांडेय, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी और अशोक साहू समेत कुल 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि किसी अधिकारी ने नहीं की है।
शांति बनाए रखने की अपील
कवर्धा हिंसा मामले में 8 अक्टूबर को जिला प्रशासन एवं सभी समाज के प्रमुखों के साथ जनप्रतिनिधि शहर के अंदर शांति मार्च निकाल रहे है। लोगों से शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
