मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मां कौशल्या की नगरी चंदखुरी में राम वन गमन पर्यटन परिपथ परियोजना के प्रथम चरण का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय भव्य समारोह का शुभारंभ का शुभारंभ भी किया। इस दौरान सीएम राम धुन में झुमते नजर आए। इसके अलावा अन्य अतिथि भी सीएम के साथ नाचते नजर आए।

सीएम ने कहा कि भगवान श्रीराम का छत्तीसगढ़ से बड़ा गहरा नाता है। भगवान श्रीराम छत्तीसगढ़ियों के जीवन और मन में रचे बसे हैं। सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़िया लोग, भगवान श्री राम को माता कौशल्या के राम, भांचा राम, वनवासी राम, शबरी के राम के रूप में जानते और मानते हैं।