रायपुर। कोरोना टीकाकरण अभियान के बीच छत्तीसगढ़ ने टीके का बूस्टर डोज मांगा है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि देश-विदेश के विशेषज्ञ इस बात को प्रमाणित कर रहे हैं कि वैक्सीन की दूसरी डोज लगने के बाद भी एंटीबॉडी का स्तर 6 से 9 महीने के अंदर कम हो रहा है या उसका असर खत्म हो रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि कुछ मामलों में सुरक्षा का स्तर बना रहता है। इसके बाद भी बूस्टर डोज की आवश्यकता महसूस हो रही है। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने अपने पत्र में लिखा है कि विश्व के अनेक देशों में तीसरी और चौथी लहर का प्रभाव देखा जा रहा है। इसके साथ ही कई देश अपने नागरिकों को बूस्टर डोज भी लगा रहे हैं।
जल्द निर्देश देने का आग्रह
इस विषय को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य कार्यकर्ता, फ्रंट लाइन वर्कर, कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले नागरिक और 60 साल से ज्यादा उम्र के नागरिकों के लिए बूस्टर डोज लागू करने का समय आ गया है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अपने पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से अनुरोध किया है कि देश के लोगों को बूस्टर डोज लगाने के संबंध में समुचित निर्णय लेते हुए इसे जितना जल्दी हो सके लागू करने का निर्देश देने का आग्रह किया है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
