रायपुर। छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराया है। छत्तीसगढ़ को स्वच्छतम राज्य की श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिला है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री शिव डहरिया को पुरस्कार लेने के लिए दिल्ली आमंत्रित किया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 20 नवंबर को दिल्ली में ये पुरस्कार छत्तीसगढ़ को देंगे।
इसके अलावा प्रदेश के 61 नगरीय निकायों को भी सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित किए जाने वाले निकायों की संख्या के अनुसार छत्तीसगढ़ से सर्वाधिक निकाय पुरस्कृत किए जाएंगे।
भारत सरकार द्वारा आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण विश्व की सबसे बड़ी स्वच्छता प्रतियोगिता है। साल 2019 और 2020 में भी छत्तीसगढ़ स्वच्छता सर्वेक्षण में अग्रणी रहा है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
