रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के पर उन्हें नमन किया। सीएम ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन भी उपस्थित थे।

पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित करते सीएम भूपेश

14 नवंबर को पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन मनाया जाता है। पंडित नेहरू को लोग चाचा नेहरू के नाम से बुलाते थे। क्योंकि वे बच्चों के प्यारे थे। इसलिए उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।