प्रदेश पुलिस को उत्तर प्रदेश के साथ मिला संयुक्त रुप से दूसरा स्थान
ओडिशा को पहला और मध्य प्रदेश को तीसरा पुरस्कार
रायपुर। भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ को क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क सिस्टम (सीसीटीएनएस) और इंटर एंड आपरेटेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (आइसीजेएस) में बेहतर क्रियान्वयन के लिए पुरस्कृत किया है। छत्तीसगढ़ पुलिस को उत्तर प्रदेश के साथ संयुक्त रूप से देश में द्वितीय पुरस्कार दिया गया है। पड़ोसी राज्य ओडिशा को पहला और मध्य प्रदेश को तीसरा पुरस्कार मिला है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो ने नई दिल्ली में दो दिवसीय आनलाइन कांफ्रेंस का आयोजन किया था। इसमें देश के समस्त राज्य शामिल हुए। बता दें कि राज्य में सीसीटीएनएस, फोरेंसिक, कोर्ट, अभियोजन और जेल को डिजिटल प्लेटफार्म पर आइसीजेएस के माध्यम से आपस में इंटीग्रेशन का काम पूरा हो गया है। राज्य फोरेंसिक प्रयोगशाला ई-फोरेंसिक साफ्टवेयर एप्लीकेशन विकसित किया है, जिसके माध्यम से केस रजिस्ट्रेशन से लेकर रिपोर्ट तैयार करने तक की सभी कार्यवाही अपलोड की जाती है। यह डेटा आइसीजेएस के अन्य स्तंभ को साझा किया जा रहा है।
20 साल के क्राईम रिकार्ड अपलोड
एनसीआरबी ने इंटर एंड आपरेटेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (आइसीजेएस) के माध्यम से सीसीटीएनएस, अभियोजन, जेल, कोर्ट, फोरेंसिक और फिंगर प्रिंट के डिजिटल डेटा को आपस में इंट्रीगेट किया जा रहा है, ताकि सभी विभागों के डाटा आपस में साझा किया जा सके। सीसीटीएनएस की लंबे समय तक जिम्मेदारी संभालने वाले स्पेशल डीजी आरके विज ने इस सम्मान का श्रेय सभी पुलिसकर्मियों को दिया है। उन्होंने कहा कि पूरे 20 साल के क्राइम और क्रिमनल का रिकार्ड अपलोड किया जा चुका है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
