छत्‍तीसगढ़ राज्य के युवाओं से किए अपने वादे को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को पूरा किया है. बता दें उन्हें रचनात्मक कार्यों से जोड़ने और विकास कार्यों में सहभागी बनाने के लिए राजीव युवा मितान क्लब नाम से एक महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की है।
इस योजना के तहत राज्य के हर ग्राम पंचायत और नगरीय निकायों के वार्डों में चरणबद्ध रूप से 13269 राजीव युवा मितान क्लब गठित किए जाएंगे।

  • गांव से लेकर शहर तक गठित किए जाएंगे 13269 क्लब
  • हर क्लब को सालभर में मिलेगी एक लाख की सहायता
  • हर क्लब में 20 से 40 होगी सदस्यों की संख्या
  • 15 से 40 वर्ष के युवा बन सकते हैं क्लब के सदस्य
  • क्लब का पंजीयन फर्म एवं सोसायटी एक्ट के तहत होगा

इन सेक्टरों में करेंगे काम

सामाजिक, संस्कृति, खेल, सेवा, पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन।
मुख्यमंत्री ने योजना के शुभारंभ अवसर पर राज्य के युवाओं को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से युवाओं को अपनी पहचान कायम करने और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में राजीव युवा मितान क्लब के गठन व संचालन के लिए जिलों को 19.43 करोड़ स्र्पये भी जारी की। क्लब के लिए सरकार ने बजट में 50 करोड़ स्र्पये का प्रविधान किया है।

हर क्लब को हर तीन माह में 25 हजार स्र्पये के मान से एक साल में रचनात्मक गतिविधियों के संचालन के लिए एक लाख स्र्पये दिए जाएंगे। राज्य में 13269 क्लबों को वर्ष भर में 132.69 करोड़ स्र्पये की अनुदान राशि दी जाएगी। हर क्लब में 20 से 40 युवा होंगे। जिनकी आयु 15 से 40 वर्ष के मध्य होगी। क्लब का पंजीयन फर्म एवं सोसायटी एक्ट के तहत होगा।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के युवा भारत के सपने को साकार करने के लिए राज्य में राजीव युवा मितान क्लब योजना की शुरूआत हुई है। इसके माध्यम से हम नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ रहे हैं। इस योजना की शुरूआत कर हम अपने उस संकल्प को पूरा करने जा रहे हैं, जिसे हमने अपने जन घोषणा पत्र में शामिल किया था।

इसका उद्देश्य राज्य के युवाओं को संगठित करके उनकी ऊर्जा का उपयोग नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने में करेंगे। युवा प्रतिभा को तराशना और उन्हें उपयुक्त मंच प्रदान करने सरकार की जिम्मेदारी है। युवा शक्ति, राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण पूंजी है। इस पूंजी का उपयोग हम राज्य के सर्वांगीण विकास में करना चाहते हैं। मुझे उम्मीद है कि राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से युवा शक्ति को एक दिशा मिलेगी। जिसका लाभ पूरे राज्य को मिलेगा।