- मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में हुई बैठक
रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में केंद्रीय पूल में एफसीआई (फुड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) को 45.65 लाख मीट्रिक टन चावल देने को लेकर बैठक हुई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई। इसमें राज्य के बाहर चावल के परिवहन के पूर्व संग्रहण के लिए एफसीआई द्वारा किराए पर गोदाम लेने का सुझाव दिया गया।
बैठक में चावल के परिवहन के लिए अधिक क्षमता के नए रेक का उपयोग किए जाने को लेकर भी चर्चा हुई है। इस संबंध में रेल्वे के रायपुर-बिलासपुर-नागपुर डिविजन ने पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया है।


संपर्क बनाए रखने के निर्देश
मीटिंग में एफसीआई द्वारा 7.50 लाख मीट्रिक क्षमता के अतिरिक्त गोदाम के लिए जगह का परिक्षण करने और किराए पर लिए जाने का प्रस्ताव दिया गया है। मुख्य सचिव ने खाद्य विभाग के नोडल अधिकारी को नियमित रूप से एफसीआई के अधिकारियों से संपर्क बनाए रखने और चावल के परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
अधिकारीगण रहे मौजूद
बैठक में खाद्य विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा, मार्कफेड की प्रबंध संचालक किरण कौशल, खाद्य विभाग के विशेष सचिव मनोज सोनी सहित डिविजनल रेल्वे मेनेजर रायपुर-बिलासपुर-नागपुर, महाप्रबंधक भारतीय खाद्य निगम रायपुर, क्षेत्रिय प्रबंधक केंद्रीय भण्डार गृह निगम भोपाल मौजूद थे।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
