नई दिल्ली। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिक संस्थान ने देश भर के विभन्न शहरों में स्थित अपने परिसर में असिस्टेंट प्रोफेसर के 190 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। एनआईएफटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती की जानी है। संविदा की अवधि 5 वर्ष होगी और इसे आगे चलकर नियमित भी किया जा सकता है।

पदों की संख्या : 190

जरुरी तारीखें

आवेदन की शुरुआती तारीख – 8 दिसंबर 2021

आवेदन की आखिरी तारीख – 31 जनवरी 2022

योग्यता

उम्मीदवारों को भर्ती से सम्बन्धित विषय/क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही किसी विषय की टीचिंग या इंडस्ट्री का कम से कम तीन वर्ष अनुभव हालांकि, पीएचडी किए उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम एक वर्ष का अनुभव मांगा है।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

कैसे करें आवेदन

उम्मीदवार संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट, nift.ac.in पर उपलब्ध कराए गये ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन करें।
अप्लीकेशन पेज पर उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। फिर अपने रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉग-इन करके अप्लीकेशन ऑनलाइन सबमिट करें।