रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी 17 दिसंबर को नई सरकार के गठन को तीन साल पूरे हो रहे है। ऐसे मौके पर आज ‘रन फॉर सीजी प्राइड’ (दौड़ स्वाभिमान और गर्व की) का आयोजन किया गया। ‘रन फॉर सीजी प्राइड’ मंच के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार और सीएसआर मद से दिव्यांग पर्वतारोही चित्रसेन साहू को 12 लाख 60 हजार की राशि प्रदान करने की घोषणा की गई। “रन फॉर सीजी प्राइड” (दौड़ स्वाभिमान और गर्व की) के लिए रायपुर के गांधी उद्यान से मुख्यमंत्री बघेल सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों ने भी दौड़ लगाई।


पर्वतारोही चित्रसेन को बचपन से ही घूमना-फिरना, ट्रैकिंग करना, जंगलों में जाना, पहाड़ों पर चढ़ना पसंद था। दुर्घटना के बाद उन्होंने बास्केटबॉल खेलना शुरू किया और छोटे-छोटे ट्रैक पर चढ़ कर सफलता हासिल की। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा और फिर उन्होंने कुछ ट्रेनिंग ली और धीरे-धीरे माउंटेनियरिंग की तरफ उनका झुकाव हो गया। इसके साथ ही चित्रसेन का सपना है दुनिया की सभी सात पर्वतों की चोटियों पर चढ़ने का है। वो अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप के पहाड़ों की चोटियों पर तिरंगा लहरा चुके हैं।
चित्रसेन पहले ऐसे भारतीय हैं जिन्होंने डबल लेग एंप्टी होने के बावजूद भी अपने लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ते हुए माउंट किलिमंजारो, माउंट कोसियस्जको पर चढ़ाई की है। इसके साथ इन्होंने माउंट एल्ब्रुस पर भी चढ़ाई की। ये तीनों ही दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों में आती हैं।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
