रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर में आज सुबह 7 बजे गांधी उद्यान से “रन फॉर सीजी प्राइड” को हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया। “रन फॉर सीजी प्राइड” (दौड़ स्वाभिमान और गर्व की) के लिए रायपुर के गांधी उद्यान पहुँचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। मुख्यमंत्री बघेल ने “रन फॉर सीजी प्राइड” के लिए राजधानी के गाँधी उद्यान पहुँचे युवाओं में जोश भरते हुए कहा – “कका अभी ज़िंदा हे” जो हमने नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का संकल्प लिया था उसे हमने पूरा किया और सिर्फ़ तीन साल में छत्तीसगढ़ में विकास का नया मॉडल बना। हमने विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल से गुजरात मॉडल को पीछे किया है वही कोरोना संकट के बावजूद छत्तीसगढ़ में सभी का विकास हुआ है साथ ही छत्तीसगढ़ पिछले तीन साल से स्वच्छतम प्रदेश का पुरस्कार ले रहा है।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार के आगामी 17 दिसंबर को तीन साल पूरे हो रहे हैं। इन तीन वर्षों में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर और संस्कृति की समृद्धि की दिशा में नई पहल कर राज्य सरकार ने एक नया छत्तीसगढ़ मॉडल देश-दुनिया के सामने रखा है। इससे छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान की नई अलख जगाई है। भगत सिंह चौक से शुरू होकर यह दौड़ दो अलग-अलग मार्गों से गुजरकर पुनः अपने प्रारंभिक स्थल भगत सिंह चौक पर लौटेगी।


मुख्यमंत्री ने लगाई दौड़
रन फॉर सीजी प्राइड” के लिए रायपुर के गाँधी उद्यान से मुख्यमंत्री बघेल ने हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया साथ ही रायपुर के गाँधी उद्यान से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी दौड़ लगाई उनके साथ में अन्य अतिथि भी दौड़े।
प्रथम से दसवें स्थान आए विजेताओँ को मिलेगा पुरस्कार
दौड़ को मुख्य रूप से दो श्रेणियों में बांटा गया है, इसमें एक 5 किलोमीटर की दौड़ महिला-पुरुष श्रेणी में होगी। इसमें 14 वर्ष से 60 वर्ष तक के आयु वर्ग के लोग शामिल होंगे। इस वर्ग के प्रतिभागियों के लिए जयस्तंभ चौक, कोतवाली चौक, पी.डब्लू.डी. चौक (मजार चौक), इनकम टैक्स कॉलोनी तिराहा और शहीद भगत सिंह चौक को चेक पॉइंट बनाया गया है। जिसमें प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रुपये तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपये और चतुर्थ से दसवें स्थान तक 21 सौ रुपये पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। वहीं वरिष्ठ नागरिक और 14 साल से कम उम्र के बच्चों की एक श्रेणी रखी गई है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
