दुर्ग जिले के ग्राम जजंगिरी में रोहिणी गौशाला के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जब पहुंचे तो उन्होंने मंच पर आसन ग्रहण न करते हुए संतों के सम्मान में नीचे बैठना उचित समझा। इस पर मौजूद संतों ने मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश की परंपरा रही है कि धर्मगुरु ऊपर आसन पर विराजित होते हैं। मुख्यमंत्री ने यह परंपरा निभाई है, हम उनकी विनम्रता के लिए उनकी प्रशंसा करते हैं।


इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राधे निकुंज आश्रम में किए जाने वाले विभिन्न कार्यों के लिए संस्थान द्वारा किये गए आग्रह पर 50 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा भी की। संतों ने इस मौके पर मुख्यमंत्री के गोधन न्याय योजना की विशेष तौर पर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि गौ माता के संरक्षण के लिए यह जो कार्य मुख्यमंत्री ने शुरू किया है वह प्रशंसनीय है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी भारतीय परंपरा में धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष को जीवन का आधार कहा गया है। गोधन और कृषि तभी सुदृढ़ होगी जब अर्थ सुदृढ़ होगा। इस दृष्टि से गोधन न्याय योजना शुरू की गई।


वर्मी कंपोस्ट, खेतों को संजीवनी देने जैविक खेती की भी ठोस नींव तैयार
मुख्यमंत्री ने कहा है कि कहते हैं कि एक अच्छा कार्य सिलसिला बन जाता है और बहुत से अच्छे कार्यों का रास्ता इससे खुल जाता है। हमने गायों के संरक्षण के लिए गौठान आरंभ किये। गौठानों के लिए पैरादान आरंभ कराया और अब अधिकांशत लोग पैरादान करते हैं जलाते नहीं। हेलिकाप्टर से जब मैं खेतों को देखता हूँ तो पैरा जलते खेत नहीं दिखते।
इसके साथ ही गोधन जब मजबूत होगा तभी कृषि मजबूत होगी। इसके लिए हमने गोधन न्याय योजना आरंभ की। जो हितग्राही इससे जुड़े हैं वे हर महीने तीन हजार रुपए से 30 हजार रुपए तक कमाते हैं। इससे वर्मी कंपोस्ट की राह भी खुली है और खेतों को संजीवनी देने जैविक खेती की भी ठोस नींव तैयार हुई है।


संतो ने की मुख्यमंत्री के गोधन संरक्षण के कार्यों की प्रशंसा
इस मौके पर तिरखेड़ी आश्रम के महाराज रामज्ञानी दास जी ने भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री यहां पर आये और नम्रता से आसन में विराजित होने से इंकार कर दिया। इससे उनकी विनम्रता पता चलती है। राजपुरुषों की विनम्रता से जनकल्याण के कार्य तेजी से हो पाते हैं।
इस मौके पर महंत कमललोचन दास महाराज ने भी मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दिया साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की चर्चा देश भर में गोधन के संरक्षण को लेकर है और यह मुख्यमंत्री का बड़ा कार्य है। उनसे भी जब बातचीत होती है तो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गोधन संरक्षण के कार्यों की प्रशंसा करते हैं।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
