रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान धरमपुरा-01 में नवनिर्मित इंद्रावती ‘वर्किंग वुमेन ट्रांजिट हॉस्टल’ के गृह प्रवेश कार्यक्रम में भाग लेकर महिलाओं को उनके कमरों की चाबियां सौंपी। उन्होंने यहां गृह प्रवेश करने वाली महिला हितग्राहियों को चाबी सौंपते हुए सुरक्षित वातावरण में आवास की सुविधा पाने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। हितग्राहियों ने अत्यंत अल्प किराए में सर्वसुविधा सुरक्षित आवास की सुविधा उपलब्ध करने के लिए मुख्यमंत्री बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया।
यह 100 सीटर हॉस्टल लगभग 6 करोड़ 99 लाख रूपए की लागत से निर्मित किया गया है। हॉस्टल में दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाली कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित एवं सर्वसुविधा युक्त आवास की सुविधा उपलब्ध होगी। इन युवतियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि पूर्व में यहां पर आकर आवास ढूंढना एक बड़ी समस्या थी साथ ही किराये के घर मिलने में भी कुछ न कुछ समस्याएं आती रही हैं। परन्तु अब इस हॉस्टल के निर्माण से कामकाजी महिलाओं की इस समस्या का समाधान हो गया है, इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार भी जताया।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
