रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में सोमवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधायकों को लेकर बड़ा और महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने पार्टी विधायकों को अश्वस्त किया है कि अगले विधासभा चुनाव में उन्हें जीताने की जिम्मेदारी मेरी है। मुख्यमंत्री ने विधायकों से कहा कि वे सदन में मजबूती के साथ अपनी बात रखें और विपक्ष को करारा जवाब दे। छत्तीसगढ़ सरकार 17 दिसंबर को तीन साल पूरे करने जा रही है। सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाया जाए और लोगों को बताया जाए कांग्रेस की सरकार आम आदमी, किसानों की सरकार है।
मुख्यमंत्री बघेल के इस बयान से यह कयास लगाया जा रहा है कि अगला विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। वही कोंग्रेस में जो अभी विधायक है उन्हें अगले चुनाव में भी प्रत्याशी बनाया जाएगा।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
