रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा की विचारधारा को आईना दिखाया तो भाजपा के नेताओं का वैचारिक खोखलापन एक बार फिर से उभर कर सामने आया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आरएसएस भाजपा की विचारधारा आयातित इसलिये भी है कि भाजपा मुसोलिनी और हिटलर की अफवाह और उन्माद फैलाने की फासीवादी सोच पर काम करती है। भाजपा के आचार, विचार और संस्कार में वैमनस्य फैलाना, दंगे फसाद कराना भाजपा की मूल विचारधारा है। कांग्रेस सामाजिक समरसता और सत्य अहिंसा के गांधी के आदर्शों पर चलती है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी स्पष्ट कर चुके हैं कि हिन्दू होना और हिंदुत्ववादी होने में क्या फर्क है, गांधी जी और गोडसे में क्या अंतर है।
ALSO READ; https://nukkadnews.in/a-mother-took-admission-in-college-from-her-daughters-id-card-used-to-date-boys/
भूपेश बघेल राम वन गमन मार्ग को संरक्षित और सवंर्धित करने की योजना बना कर, कौशल्या माता मंदिर का भव्य सौंदर्यीकरण करवा कर, गौमाता के संरक्षण के लिये गोधन न्याय योजना लागू कर साबित कर चुके हैं कि राम हमारी आस्था में है, हमारी संस्कृति के अंग हैं, हम राम और गाय के नाम पर वोट नहीं मांगते, उनकी पूजा करते है, उसका संरक्षण और संवर्धन करते हैं।


प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के पास गोडसे का हिंदुत्व है, जबकि कांग्रेस भारत की सनातन परंपरा और संस्कृति के अनुरूप महात्मा गांधी के सिद्धांत पर चलते हुए हर हिंदुस्तानी को केवल हिंदुस्तानी के नजरिये से देखती है। कांग्रेस धर्म के नाम पर नहीं, कर्म के आधार पर राजनीति करती है।
भाजपा का तो पूरा सियासी फलसफा ही वोट बैंक की राजनीति, नफरत की सौदागिरी, झूठ, फरेब, जुमलेबाजी की परिक्रमा करता है। मुंह में राम, बगल में छुरी भाजपा का स्वभाव है। यही इसका स्वाभाविक दर्शन है। राम धुन गाते हुए राजनीतिक धूर्तता दिखाना, भाई को भाई से लड़ाना, इनका मूल आचरण है। कांग्रेस की विचारधारा सबको समान मानती है जबकि भाजपा की विचारधारा वोट बैंक की राजनीति पर केंद्रित है।
ALSO READ; https://nukkadnews.in/due-to-mutual-dispute-wife-cut-husbands-private-part/
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अब भाजपा छत्तीसगढ़ में नफरत की गंदी राजनीति फैला रही है। कवर्धा की घटना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक से लेकर पूरी भाजपा सामाजिक विद्वेष फैलाकर फर्जी धर्मांतरण का हल्ला मचा रही है। धर्मांतर के खिलाफ थानों में रिपोर्ट दर्ज कराने में भाजपा नेता बंगले झांकने लगते है। स्पष्ट है कि भाजपा छत्तीसगढ़ में अशांति फैलाने का षड्यंत्र रच रही है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
