राजनांदगांव में बुधवार रात अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस कवि सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी शिरकत की। राजनांदगांव शहर के स्टेट हाई स्कूल मैदान में राष्ट्रीय उत्सव समिति द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन हुआ। इस आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देररात तक बैठकर कविताओं का आनंद लेते रहे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कविताओं से जिस रस की अनुभूति होती है, उसे अलग से श्रृंगारित नहीं किया जा सकता और फिर जिस मंच पर देश के दिग्गज कवियों का समागम हो, उसका यदि आनंद नहीं ले पाए, तो फिर आगे मौका मिलेगा या नहीं, इसे कोई नहीं जानता।


सीएम ने उपस्थित श्रोताओं को किया संबोधित

मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आयोजन में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की, वहीं दर्शक दीर्घा में बैठकर मुख्यमंत्री ने देर रात 1:00 बजे तक काव्य पाठ का आनंद लिया। इस नेदौरान मुख्यमंत्री मंच से उपस्थित श्रोताओं को संबोधित किया।