रायपुर। राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग ने अभिव्यक्ति एप बनाया है। इस एप से राज्य की महिलाएं कहीं भी कभी भी मदद मांग सकती है। इस एप का मकसद संकट में फंसी महिलाओं को त्वरित सहायता उपलब्ध करना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नववर्ष के अवसर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक सहारीय कदम उठाया है।
बता दें इससे पहले महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डायल 112 की व्यवस्था को व्यवहारिक और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए थे। डायल 112 से सहायता मांगने की स्थिति में पुलिस न केवल प्रभावित या पीड़ित तक तत्काल पहुंचे बल्कि जरुरत पड़ने पर उसे पुलिस वाहन में उसके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने के साथ ही महिलाओं को सहायता उपलब्ध कराने के लिए एक मोबाइल एप भी तैयार करने के निदेश दिए थे। जिसके तहत नववर्ष के अवसर पर राज्य में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पुलिस विभाग ने अभिव्यक्ति मोबाइल एप तैयार किया ।


- शिकायत भी करा सकेंगी दर्ज, थाना जाने की जरूरत नहीं।
- महिला अपनी सुरक्षा के संबंध में दे सकेंगी सुझाव।
- SOS का बटन दबाते ही डायल 112 की टीम महिला तक पहुंच जाएगी
वर्तमान में कहां है 112 ?
वर्तमान में यह DIAL 112 की सुविधा जिला रायपुर, राजनांदगाव, कबीरधाम, महासमुंद, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जगदलपुर में उपलब्ध है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
