रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गौठान प्रबंधन के लिए चिप्स द्वारा विकसित ‘गौठान मैप’ (गौठान मल्टी ऐक्टिविटी एवं आजीविका प्रबंधन) मोबाइल एप का लोकार्पण किया। इस एप द्वारा गोबर खरीदी, गोठान विवरण, चारागाह और पैरादान, स्व-सहायता समूह की गतिविधियों की जानकारी, अधोसंरचना आदि का सम्पूर्ण विवरण एक क्लिक पर प्राप्त होगा।
बता दे कि चिप्स द्वारा इन-हाउस विकसित एप में सम्पूर्ण राज्य में संचालित गोठानों का गोठानवार डेटाबेस होगा, जिसमंे गोठानो में उपलब्ध संसाधन, गतिविधियां, हितग्राहियों एवं सेवाओं आदि का विवरण होगा। जियो-टैगिंग के माध्यम से गौठानों की डिजिटल मैपिंग की जाएगी। जिससे गौठानों के संसाधनों का सतत लेखा जोखा उपलब्ध होगा. प्रत्येक गोठान में स्व सहायता समूहों द्वारा संचालित मल्टी एक्टिविटी का डेटाबेस तैयार होगा। इस फ्रेमवर्क से गौठानों के मुख्य सूचकांकों की सटीक निगरानी हो सकेगी। इससे गौठानों में उत्पादित सामग्री की उपलब्धता एवं विपणन और लाभार्थियों का लेखा जोखा उपलब्ध होगा।
गौठान केंद्रित डाटाबेस होंगे उपलब्ध
मुख्यमंत्री बघेल ने गौठान प्रबंधन के लिए चिप्स द्वारा विकसित, ‘गौठान मैप’ मोबाइल एप का किया लोकार्पण मूल्यांकन तंत्र और सटीकता सुनिश्चित करने वाले गौठान केंद्रित डाटाबेस उपलब्ध होगा। इस डाटाबेस के आधार पर गौठानों में भविष्य में की जाने वाली गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करने में मदद मिलेगी। गौठान में आय सृजन गतिविधियों की प्रवृत्ति और प्रदर्शन की निगरानी के माध्यम से आजीविका के नवीन स्रोतों की पहचान होगी, इससे हितधार कों की आय वृद्धि होगी और सूक्षम उद्द्योग की योजना बनाने तथा संवर्धन की संभावना बढ़ेगी।
इ
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
