रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार शाम वाराणसी के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री आज उत्तरप्रदेश के बस्ती जिले में किसान सम्मेलन में शामिल होंगे। वहां किसानों से चर्चा कर उनके समस्याओं के बारें में जानेंगे। इस सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वाराणसी में OBC और व्यापारी वर्ग के लोगों से भी चर्चा करेंगे।

बता दे कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस का चीफ आब्जर्वर बनाए जाने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार वहां का दौरा कर रहे हैं। वे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ आधा दर्जन से ज्यादा सभाओं में भी शामिल हो चुके हैं, वाराणसी में कई राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री शाम को वापस रायपुर लौट आएंगे।

OBC और व्यापारी वर्ग के लोगों से करेंगे चर्चा

बस्ती सम्मेलन से लौटने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वाराणसी के एक होटल में पिछड़ा वर्ग और व्यापारी समाज के प्रमुख लोगों से अलग-अलग चर्चा करेंगे। यह सेमिनार जैसा कार्यक्रम होगा, जिसमें मुख्यमंत्री इन समुदायों की बात सुनने के बाद कांग्रेस की ओर से परिस्थितियां बदलने का भरोसा देंगे।