रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर मांग की है कि केन्द्र सरकार कोरोना से मृतक व्यक्ति के परिवारों को मुआवजा के रूप में पूर्व घोषित 4 लाख रूपए की राशि देने के लिए आवश्यक पहल करें। प्रधानमंत्री को भेजी गई चिट्ठी में बघेल ने लिखा है कि केन्द्र सरकार गृह मंत्रालय द्वारा 14 मार्च 2020 को जारी अपने पहले आदेश को लागू करें, जिसमें सरकार ने प्रति मृतक 4 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की थी।
सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जो 50 हजार रुपये का हर्जाना दिया जा रहा है, वह बिल्कुल पर्याप्त नहीं है। केंद्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के सामने तर्क दिया था कि 4 लाख मुआवजा देने पर उसके पास कोविड से निपटने के लिए रकम नहीं बचेगी। जबकि सरकार द्वारा महंगा पेट्रोल-डीजल बेचकर जनता से कर एकत्र करना जारी है। दूसरी तरफ कॉर्पोरेट मित्रों को लगातार रियायत दी जा रही है। वही सरकार आम नागरिकों को राहत देने से इनकार कर देती है। मुख्यमंत्री ने लिखा, लोक कल्याणकारी राष्ट्र की जिम्मेदारी है कि वह जरूरत के समय नागरिकों की देखभाल करे।
पिछले साल जारी अधिसूचना को लागू करने की मांग
मुख्यमंत्री ने लिखा, हम मांग करते हैं कि केंद्र सरकार 14 मार्च 2020 को अधिसूचित अपने पहले आदेश को लागू करे। इसमें सरकार ने 4 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की थी। केंद्र सरकार ने बाद में इस अधिसूचना को संशोधित किया और मुआवजे की राशि घटाकर 50 हजार कर दिया। इसमें से 75% जो 3 लाख रुपए होते हैं वह केंद्र सरकार अदा करे। उसका 25% यानि एक लाख रुपए राज्य सरकार अपनी ओर से देगी।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
