चरौदा के वसंधुरा नगर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रोड शो किया। इस दौरान लोगों ने उनका स्वागत किया। इससे पहले सीएम भूपेश बघेल ने चरौदा में 41 करोड़ 23 लाख रपये की लागत के 180 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। उन्होंने इन कार्यों में से 40 करोड़ रुपये की लागत के 172 कार्यों का भूमिपूजन और 1 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत के 8 कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन और विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया और लोक स्वास्थ यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार भी उपस्थित थे।