रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार शाम चंदखुरी में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में शामिल हुए। कौशल्या माता एवं प्रभु राम से जुड़े प्रसंगों को मानस मंडली के कलाकारों की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भक्ति-भाव से विभोर कर दिया।
बता दें कि कौशल्या माता मंदिर परिसर में 9 अक्टूबर तक सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में शुक्रवार को भिलाई की स्वामी महिला मानस मंडली, राजनांदगांव के एकता मानस परिवार, भाटापारा के सुंदरकांड समिति एवं रिसामा के श्री रामलीला मंडली के दल के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। सीएम बघेल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे कलाकारों से घुल-मिलकर बातें की और उनकी प्रस्तुति को सराहा।
संस्कृति को मिल रहा बढ़ावा
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गृह एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि चंदखुरी अब राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाएगा।
रास्ता दिखाती हैं रामचरितमानस की चौपाइयां
गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास ने कहा कि सीएम भूपेश ने शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस पर चंदखुरी में विकासकार्यों का लोकार्पण किया है। उन्होंने कहा कि चंदखुरी में स्थित माता कौशल्या का यह मंदिर अपने आप में पूरे विश्व में एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां माता ने प्रभु श्री राम को गोद में लिया हुआ है। महंत रामसुंदर दास ने कहा कि जीवन के अनसुलझे पहलुओं को सुलझाने के लिए रामचरितमानस की चौपाईयां हमारा मार्गदर्शन करती हैं। इस अवसर पर अन्य मंत्री और विधायक समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
