जिला स्तर पर विशेष रणनीति से विकास की नई राह भाग-दो पर केंद्रित होगी वार्ता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 22वीं कड़ी का प्रसारण 10 अक्टूबर यानी रविवार को होगा। सीएम भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार जिला स्तर पर विशेष रणनीति से विकास की नई राह भाग-दो विषय पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 बजे से 11 बजे तक होगा।