भाजपा ने धर्म के नाम पर लड़वाने का गुर अंग्रेजों से सीखे हैं
पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने भरी हुंकार
रायपुर। उत्तरप्रेदश के वाराणसी में किसान न्याय रैली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोदी के संसदीय क्षेत्र से उत्तरप्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने कहा, वे बहुत डरपोक है, उन्हें एयरपोर्ट पर बैठा रखा, न प्रियंका गांधी से मिलने दिया और न ही लखीमपुर खीरी के किसानों के परिजनों से मिलने दिया। योगी जैसा डरा इंसान मैने आज तक नहीं देखा। यह तो काले अंग्रेज हैं, पहले लड़े थे गोरों से अब लड़ेंगे कालों से हम लोग लडऩे वाले लोग हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, सुना था, साधु संत किसी से नहीं डरते, लेकिन यह योगी है, ना बहुत डरपोक है. वह हमारे दलितों से डरते हैं, वह हमारे किसानों से डरते हैं। वह हमारे युवाओं से डरते हैं और पुलिस को आगे करते हैं। अरे इतना डरपोक है, एक महिला प्रियंका गांधी वाड्रा से डर गया। लखीमपुर नहीं जाने दिया, 4 दिन तक जेल के अंदर बंद रखा।
छत्तीसगढ़ में हमने योगी को नहीं रोका
उन्होंने योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा, मैं रायपुर से चलकर किसानों से मिलने के लिए लखनऊ आया, लेकिन एयरपोर्ट से बाहर जाने नहीं दिया। अपने नेता प्रियंका गांधी से मिलने जाना चाहता था, अपने कांग्रेस नेता से मिलना चाहता था, लेकिन एयरपोर्ट से बाहर नहीं निकलने दिया। इतना डरपोक, इतना डरा हुआ इंसान हमने नहीं देखा। योगी हमारे छत्तीसगढ़ में आए, लेकिन हमने योगी को आज तक नहीं रोका।
पूरे देश में अकेला राज्य जो 25 सौं में खरीद रहा धान
उन्होंने मोदी और योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा, मोदी ने किसानों की आय दोगुना का वादा किया, लेकिन नहीं हुआ। हमारे नेता राहुल गांधी छत्तीसगढ़ आए, उन्होंने किसानों से वादा किया। हमारी सरकार बनाई। हम किसानों को 2500 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी कर रहे हैं। पूरे देश में अकेला राज्य है, जहां 2500 रुपये प्रति क्विंटल धान की खरीदी हो रही है। जब छत्तीसगढ़ में 2500 में धान खरीदा जा सकता है, तो उत्तर प्रदेश में क्यों नहीं खरीदा जा सकता है।
धर्म के नाम पर लड़वाते हैें
उन्होंने कहा कि किसान भाइयों प्रियंका गांधी के नेतृत्व में सरकार बनवाइये. हम यहां भी किसानों से 2500 रुपये प्रति क्विंटल में धान खरीदेंगे। उन्होंने कहा, भाजपा की सरकार जुमले बाजों की सरकार है, कभी कहते है,ं 15 लाख देंगे, कभी कहते हैं किसानों की आय दोगुना करेंगे। यह केवल धर्म के नाम से लड़वाना जानते हैं, यह गुर अंग्रेजों से सीखे हैं। फूट डालो और राज करो। मुंशीगंज में भी किसानों को भूंजा गया था। अब लखीमपुर में भी 8 लोगों को रौंदा गया। गौ माता के नाम से लोग वोट मांगते हैं, कभी सेवा नहीं की है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
