रायपुर। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और पत्नी का हैलीकॉप्टर क्रैश में निधन हो गया है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है। उन्हें ट्वीट कर जनरल बिपिन रावत के निधन को पूरे देश के लिए दुखद बताया है।

सीएम का ट्वीट-

‘बेहद मुश्किल और दुखद समय!

हेलीकॉप्टर हादसे में CDS जनरल बिपिन रावत जी सहित सहयात्री के रूप में सवार हमारी सेना के जवान, उनकी धर्मपत्नी, पायलट एवं अन्य सहायकों के निधन की सूचना हम सबके लिए दुखद है।

इस समय पूरा देश गमगीन है। इस कठिन समय में हम सब एक दूसरे का संबल बनें।
ॐ शांति:’

तमिलनाडु में हुआ हादसा

बता दें कि तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के कुन्नूर में सेना का विमान क्रैश होने से जनरल बिपिन रावत गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके साथ सवार उनकी पत्नी और अन्य सैन्य अधिकारी भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सेना ने विमान में सवार 14 में से 13 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है।

विमान से टूट गया था संपर्क

हैलीकॉप्टर के क्रैश की वजह तकनीकी गड़बड़ी बताई जा रहा है। हादसे से पहले विमान से संपर्क भी टूट गया था। पूरे मामले में सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे नजर बना हुए थे।