रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम 4 बजे नवा रायपुर अटल नगर में नवनिर्मित इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राईविंग एंड ट्रैफिक रिचर्स का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इससे पूर्व 11.15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर द्वारा बालाघाट जिले के किरनापुर जाएंगे और वहां से अपरान्ह 3.30 बजे रायपुर वापस आएंगे। 17 करोड़ रूपए की लागत से तेंदुआ गांव में करीब 20 एकड़ के विशाल भू-भाग पर बनाए गए इस इंस्टीट्यूट का लाभ राज्य के युवाओं को मिलेगा।
छत्तीसगढ़ में बनकर तैयार हुआ यह इंस्टीट्यूट सर्व सुविधा युक्त है, सड़कों में परिवहन व्यवस्था सुरक्षित और सुचारु हो, हादसे कम से कम हो इस उद्देश्य से युवाओं को भारी वाहन और नॉन कमर्शियल वाहनों को चलाने की गुणवत्ता पूर्ण ट्रेनिंग न्यूनतम दरों पर दी जाएगी तथा ट्रैफिक नियमों से उन्हें अवगत कराया जाएगा। नवा रायपुर के प्राकृतिक सौन्दर्य के बीच स्थित इस इंस्टीट्यूट प्रशिक्षण की सभी मॉडर्न सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इस इंस्टीट्यूट में ट्रेनिंग के लिए 5 स्मार्ट क्लास रूम बनाए गए हैं, जहां एक साथ लगभग 250 लोगों को ट्रेनिंग दी जा सकती है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
