मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को लेकर सोमवार को बड़ा तंज कसा है। उन्होंने कहा, रमन सिंह को उनकी पार्टी के लोग ही नेता नहीं मानते। उनकी पार्टी ने उनकी यह हैसियत बना दी है। ऐसे में वे उनकी किसी बात का जवाब देना उचित नहीं समझते।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग जाने से पहले रायपुर हेलीपैड पर प्रेस से बात करते हुए ये बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘उन्हें रमन सिंह की वह बात याद आ रही है। मैं जब भी मीडिया से बात करता था तो रमन सिंह कहते थे भूपेश सो कर उठकर तैयार होते हैं और सीधे मीडिया से बात करते हैं। उनके पास कोई काम नहीं है। उस समय जो बात वे मेरे लिए बोले थे, वही बात आज उनके लिए लागू है। उनके पास कोई काम नहीं है।
उनके बारे में कोई बात कहना उचित नहीं समझता
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘पुरंदेश्वरी देवी पहले ही कह चुकी हैं, यह हमारा चेहरा नहीं है। उसके बाद इन्होंने कहा, मुख्यमंत्री पद के बहुत से चेहरे हैं, जिसमें एक छोटा चेहरा मैं भी हूं। पुरंदेश्वरी जी ने उसको भी नकार दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा, हमको बहुत दु:ख होता है कि वे 15 साल तक मुख्यमंत्री रहे हैं। हम आज भी उनको नेता मानते हैं, लेकिन उन्हीं के दल के लोग उन्हें नेता नहीं मानते। ऐसे में उनके बारे में कोई बात कहना मैं उचित नहीं समझता।’
ख्याली पुलाव न पकाएं रमन सिंह
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के एक बयान पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, रमन सिंह ख्याली पुलाव न पकाएं। वे अपने दल और अपनी स्थिति को देखें, किसी के घर में ताकझांक ना करें। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सोमवार सुबह ढाई-ढाई साल वाले मुख्यमंत्री वाली चर्चा पर एक बयान दिया था।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
