रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वैष्णों देवी मंदिर में भगदड़ में श्रद्धालुओं की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि वैष्णों देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की मौत दु:खद घटना है, परिवारजनों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। सीएम बघेल ने इस घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

बता दे कि नए वर्ष के पहले ही दिन जम्मू—कश्मीर से दु:खद खबर सामने आई है। माता वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ मच गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 12 लोगों की मौत हो गई गई वही हादसे में 20 से ज्यादालोगों के घायल होने की खबर है । भगदड़ की घटना के बाद कटरा में माता वैष्णो देवी भवन में रजिस्ट्रेशन फिर से शुरू हो गया है।